फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: परिवहन विभाग ने किए निजी और डग्गामार वाहनों के चालान

Wed, 27 Aug 2025 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
आगरा रोड पर डग्गामार बस पर कार्रवाई करते एआरएम नरेश&nbs
विज्ञापन
एटा। रोडवेज के रंग से मिलती-जुलती बसों के कारण यात्री भ्रमित होकर इनमें बैठ जाते हैं और बाद में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


इस समस्या को देखते हुए अमर उजाला समाचार पत्र ने 27 अगस्त के अंक में प्रमुखता के साथ खबर को प्रकाशित किया था। इसके बाद परिवहन विभाग ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए 1 बस सहित 4 वाहनों का चालान किया है।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि फर्रुखाबाद, आगरा और मैनपुरी मार्ग पर निजी व डग्गामार बसों और अन्य वाहनों की लगातार शिकायत मिल रही है। एआरटीओ सतेंद्र कुमार को साथ लेकर आगरा रोड पर की गई चेकिंग में रोडवेज के रंग से मिलती एक बस और 3 ईको कार का चालान किया गया।
विज्ञापन


इनके चालक परिचालक के लाइसेंस व अन्य दस्तावेज भी चेक किए गए। इसके अलावा बुधवार को एआरटीओ ने ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों की चेकिंग करते हुए कड़ी कार्रवाई की। बताया कि 3 ऑटो, 1 ई-रिक्शा और एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीज करते हुए 85000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

यातायात प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को नियम उल्लंघन करने वाले 141 वाहनों का 1.63 लाख रुपये का चालान किया गया। ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली पर कार्रवाई करते हुए सवारी बैठाकर चलने वाले चालकों को सख्त हिदायत दी गई।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने, ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना हेलमेट, काली फ़िल्म, बिना नंबर प्लेट, नो पार्किंग में खड़े, मोडिफाइड साइलेंसर सहित कुल 141 वाहनों का 1.63 लाख रुपये का चालान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें