फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में लगी आग, आपूर्ति ठप

Sat, 24 Dec 2016 12:14 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में लगी आग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बिलराम गेट पर कोतवाली के समीप लगे ट्रांसफार्मर में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। लपटों से अफरातफरी मच गई। सूचना पर आए दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
विज्ञापन

कोतवाली के समीप लगे ट्रांसफार्मर में सुबह अचानक लपटें उठने लगी। आसपास रहे लोगों ने बालू-मिट्टी फेंककर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। लपटें तेज होने के साथ ट्रांसफार्मर के केबल और ऊपर से गुजरे तारों तक जा पहुंची। इससे लोग घबरा गए। तत्काल इसकी सूचना फायर विभाग को दी।

दमकल कर्मियों ने आकर आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर में एक दिन पहले भी धमाके हुए थे। जिसकी सूचना भी बिजली विभाग को दी गई, लेकिन विभागीय कर्मियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आग लगने से विलराम गेट क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। बत्ती गुल होने  से लोगों को पेयजल की समस्या से भी जूझना पड़ा। अधिशासी अभियंता हरीश कुमार ने बताया कि मार्ग अधिक चौड़ा नहीं है। इस लिए ट्राली ट्रांसफार्मर लगाने पर मार्ग अवरुद्ध हो जाएगा। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें