फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डाकघर की कनेक्टिविटी फेल होने से लेनदेन प्रभावित, लोग परेशान

Sun, 29 Mar 2026 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। कस्बे के डाकघर की कनेक्टिविटी एक बार फिर शुक्रवार को फेल हो गई। सुबह से कनेक्टिविटी न होने पर शुक्रवार को कामकाज प्रभावित रहा। शनिवार को भी कनेक्टिविटी न आने पर लोग परेशान हो उठे। करीब तीन माह पहले भी कई दिनों तक कनेक्टिविटी की परेशानी रही थी।
विज्ञापन

लगातार दो दिन तक कनेक्टिविटी न होने पर डाक कर्मचारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। कनेक्टिविटी न होने पर कस्बे के व्यापारी और अन्य लोग लेन-देन करने के लिए परेशान रहे। शुक्रवार को पूरे दिन बैठे रहने पर रुपये निकालने को लोग शनिवार को सुबह से डाकघर पहुंच गए, लेकिन कनेक्टिविटी न होने पर लोग बेबस हो गए। कनेक्टिविटी से संबंधित जिम्मेदारी डाककर्मी सुशील यादव की है, इसकी जानकारी होने पर ग्राहक उससे नोकझोंक कर रहे हैं। ग्राहक इरफान सिद्दीकी ने कहा वह एटा के निवासी हैं और उनका कस्बे में कारोबार है। पचास हजार रुपये जमा करने के लिए वह डाकघर के चक्कर काट रहा है। ऋतिक राठौर ने कहा दुकान का सामान खरीदने को जाना है, कनेक्टिविटी न होने से रुपये नहीं निकल पा रहे हैं, इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन







डाकघर की कनेक्टिविटी शुक्रवार की सुबह से फेल है, इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। - यतेंद्र वर्मा, डाकपाल जैथरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें