एटा। अनलॉक डाउन में स्कूलों को छोड़कर अन्य गतिविधियां आरंभ कर दी गई हैं। ऐसे में लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। किसी को कारोबार के सिलसिले में जाना है तो किसी को रिश्तेदारी में और कोई छह माह से घर में पड़ा बोर हो रहा है तो घूमने का प्लान बना रहा है। ऐसे में यहां लोग रेेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन कराने पहुंच रहे हैं तो उन्हें रिजर्वेशन नहीं मिल रहे हैं।
मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि देश में सिर्फ 150 ट्रेनों का संचालन हो रहा है, जिसकी वजह से लोगों के रिजर्वेशन नहीं हो पा रहे हैं। रिजर्वेशन के दौरान एक से दो मिनट के अंदर यात्रियों के रिजर्वेशन हो जाते हैं और गाड़ी फुल हो जाती है। वहीं इलाहाबाद, राजस्थान, जयपुर, कानपुर, लखनऊ जाने के लिए लोगों को दो से तीन दिन के अंदर रिजर्वेशन मिल रहा है।
सेना के जवान करा रहे रिजर्वेशन
राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना काल में कोई भी हिल स्टेशन या घूमने के लिए नहीं जा रहा है। हालांकि सेना के जवान जिनकी वहां तैनाती है वह अपना रिजर्वेशन करा रहे हैं।
मथुरा से मिल रही सूरत व मुबंई जाने की ट्रेन
एटा रेलवे स्टेशन पर लोगों ने मथुरा से सूरत व मुबंई जाने के लिए रिजर्वेशन कराया है। मथुरा से दो ट्रेनें पश्चिमी एक्सप्रेस और गोल्डन टेंपल चलती है।
जयपुर जाने के लिए रिजर्वेशन कराने के लिए स्टेशन आए थे, तत्काल में रिजर्वेशन मिला है।
- रामकेश मीना
किसी गाड़ी में जगह नहीं है। ट्रेन सिर्फ दिल्ली तक जा रही थी, इसलिए रिजर्वेशन कैंसिल करया है।
- संतोष कुमार