फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस ने रौंद दिए तीन किशोर, एक की मौत; दो की हालत गंभीर

Tue, 17 Dec 2024 02:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के निधौली कलां थाना क्षेत्र में स्कूल बस ने सड़क किनारे खड़े तीन किशोरों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव गोकलपुर में स्कूल बस ने तीन किशोर रौंद दिए। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो किशोर घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं किशोर की मौत के बाद परिवार के लोगों ने स्कूल के बाहर हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन






गांव गोकलपुर में सोमवार शाम 16 वर्षीय दिलीप कुमार अपने दो दोस्तों के साथ खड़ा हुआ था। उसी समय  सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज की बस ने इन किशोरों को रौंद दिया। मृतक के चाचा हरेंद्र कुमार अनुसार सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज की गाड़ी आई और उसके ऊपर से पहिया निकल गया। हादसे के बाद तीनों किशोरों को उपचार के लिए एटा ले गए,  जहां प्रदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल किशोरों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



दिलीप की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। किशोर की लाश लेकर वे स्कूल के गेट पर पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली से इंस्पेक्टर गोविंद कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें