फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: घाटा होने पर गल्ला व्यापारी तो तनाव के चलते क्लर्क ने खाया जहरीला पदार्थ, दोनों की मौत

Sat, 01 Apr 2023 07:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में व्यापार में घाटा होने पर गल्ला व्यापारी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। वहूं दूसरी तरफ तनाव के चलते एक क्लर्क ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ ही देर में दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में व्यापार में घाटा होने से व्यवसायी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरी ओर सकीट थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में कार्यरत क्लर्क ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी भी मौत हो गई। क्लर्क के आत्महत्या करने के पीछे तनाव बताया जा रहा है।

परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती

कासगंज जिला के थाना व कस्बा सिढ़पुरा निवासी प्रियांशु गुप्ता (30) ने शुक्रवार की देर शाम घर पर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। एटा शहर के मोहल्ला सुनहरी नगर निवासी उसके साले विक्रम गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया। लेकिन कुछ समय बाद ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


विक्रम ने बताया कि प्रियांशु गुप्ता ग्रामीण क्षेत्रों से गल्ला खरीदने का व्यवसाय करते थे। व्यापार में घाटा और कर्ज में डूब जाने के चलते जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

तनाव के चलते खा लिया जहरीला पदार्थ

वहीं सकीट थाना क्षेत्र के बक्शीपुर गांव निवासी महाविद्यालय लिपिक पुष्पेंद्र कुमार (30) ने शनिवार की सुबह घर पर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर किसी को कुछ नहीं बताया और खुद ही सुबह करीब 9 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचा। यहां बताया कि तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया है। 

अस्पताल में तोड़ दिया दम

इस पर स्वास्थ्यकर्मियों ने पुलिस को सूचना भेज दी और इलाज शुरू किया। लेकिन कुछ समय बाद ही दम तोड़ दिया। पुष्पेंद्र कुमार चौधरी बदन सिंह यादव डिग्री कॉलेज में संविदा पर लिपिक के पद पर तैनात था। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें