एटा/मारहरा। थाना मारहरा क्षेत्र के गांव ओरनी मेें बुधवार को गली में खेल रहे बच्चे के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया निकल गया। इससे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।
गांव के ओमप्रकार का 7 वर्षीय पुत्र टीटू बुधवार सुबह करीब 11 बजे घर के बाहर गली में खेल रहा था। तभी वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर को पीछे करते हुए बच्चे को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर का पहिया बच्चे के ऊपर से निकल गया। हादसे में टीटू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बालक की मौत के बाद परिजन में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। थाना प्रभारी मारहरा सत्यपाल सिंह ने बताया कि गांव ओरनी निवासी टीटू को ट्रैक्टर चालक हरिप्रकाश निवासी कोसमा थाना जलेसर ने टक्कर मार दी। मृत बालक के पिता ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।