फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव गदनपुर के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे ट्रैक्टर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर शनिवार सुबह करीब 10 बजे पलट गया। इस हादसे में चालक पवन यादव (25) पुत्र बैजनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। इसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से आगरा रेफर कर दिया रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल आ गए और पुलिस को खबर देकर पोस्टमार्टम कराया है। इसके अलावा कस्बा मिरहची में मैन चौराहा पर शनिवार को कार और ऑटो में टक्कर हो गई। इसमें ऑटो चालक सौरव पुत्र अनार सिंह निवासी सरनाऊ जमीन पर गिरकर घायल हो गया। अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे फड़ और दुकानों में घुस गया। लोग बाल-बाल बच सके। घटना से आसपास भगदड़ की स्थिति बन गई। घायल हो जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें