जलेसर में खनन के दौरान पकड़ा गया वाहन। स्रोत वीडियो ग्रेव
जलेसर। रात में मिट्टी के खनन की जानकारी पर तहसीलदार संदीप सिंह ने राजस्व और पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की। इस दौरान मिट्टी का खनन करा रहे लोग भाग गए। प्रशासनिक टीम ने ट्रैक्टर और रीपर मशीन जब्त की है।
एसडीएम पीयूष रावत ने बताया क्षेत्र में मिट्टी का खनन बड़े स्तर पर हो रहा है। कई बार कार्रवाई किए जाने पर भी मिट्टी का खनन करने वाले हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार रात गांव नरहोली और नगला हीरा के बीच में खेतों से मिट्टी खनन की जानकारी मिली। तहसीलदार को राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ भेजा गया। टीम को देखकर लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली और रीपर मशीन छोड़कर भाग गए, जिसे जब्त कर लिया गया है। पकड़े गए वाहन और मशीन के चेसिस नंबर के माध्यम से उनके मालिक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।