फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताउते: पूरे दिन बारिश, जनजीवन हुआ प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। चक्रवाती तूफान ताउते का असर जिले में भी देखने को मिल रहा है। लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी मौसम खराब रहा। सुबह से ही बारिश शुरू हो गई, जो दिन भर रुक-रुक कर कम-ज्यादा होती रही। इसके चलते जगह-जगह जलभराव और कीचड़ हो गया। लोगों का रास्ता निकलना मुश्किल रहा। कोरोना कर्फ्यू में सुबह 7 से 12 बजे तक बाजार खुलने के समय भी बारिश होती रही। जिससे लोग खरीदारी नहीं कर सके। वहीं, बिजली आपूर्ति पर भी बारिश का असर पड़ा। फॉल्ट के कारण कई इलाकों की बिजली बार-बार गुल होती रही।
विज्ञापन

ताउते को लेकर मौसम विभाग के अलर्ट में एटा भी शामिल था। पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार से बाशि शुरू हो गई। हालांकि पहले दिन बारिश हल्की रही। जबकि बुधवार को इसमें तेजी आ गई। सुबह 7 बजे से ही बूंदाबांदी होने लगी। कुछ देर बाद यह तेज हो गई। इस समय बाजार, सब्जी मंडी खुली ही थे और लोग खरीदारी करने पहुंच रहे थे। बारिश होते ही लोग भीगने से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों और घरों की और भागने लगे। साथ ही बाजारों की रौनक एकदम से खत्म हो गई, सन्नाटा छा गया। घंटाघर, सुभाष मूर्ति बाजार में तो जलभराव हो गया। इसके अलावा शहर की छोटी सब्जी मंडी, कटरा मोहल्ला, पीपल अड्डा, किदवई नगर, शांति नगर आदि इलाकों में कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें