ज्ञान यज्ञ
सुबह 10 बजे कस्बा जैथरा के श्री गांधी इंटर कॉलेज में गायत्री परिवार द्वारा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
सत्संग
सुबह 11 बजे से मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा कस्बा सकीट में पुष्प वाटिका पर सत्संग का आयोजन किया जाएगा।
शिव पुराण कथा
दोपहर 1 बजे से जलेसर में निधौली मार्ग स्थित ग्राम दौलतपुर के पास भट्ठा वाले भोले बाबा आश्रम पर शिव पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा।