फॉर्मर रजिस्ट्री शिविर
- सुबह 10 बजे से ब्लॉक सकीट की ग्राम पंचायत छछैना में फॉर्मर रजिस्ट्री शिविर का आयोजन किया जाएगा।
स्वास्थ्य शिविर
- सुबह 10 बजे से निधौली कलां के जलेसर मार्ग पर निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
समीक्षा बैठक
- दोपहर 2:30 बजे से विकास भवन के शताक्षी सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) एवं नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक होगी।
सत्संग
- शाम चार बजे से मानव कल्याण आश्रम में सत्संग का आयोजन किया जाएगा।
भजन कीर्तन
- शाम चार बजे से मयूर विहार स्थित हिमगिरनाथ मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर भजन कीर्तन का आयोजन होगा।