फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तिरंगे के साथ डिंपल की तस्वीर देख बेसुध हो रही मां, नहीं थम रहे आंसू

Sun, 23 Aug 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नगला गलुआ में स्कूल बस के पहिए के नीचे दबकर पांच वर्षीय डिंपल की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। मासूम की मां रूबी, पिता विवेक और बाबा नरेश पाल का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में हर तरफ डिंपल की यादें हैं और परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं पुलिस बस चालक की तलाश में जुटी है
विज्ञापन

15 अगस्त को डिंपल ने विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस दौरान तिरंगे के साथ खिंचवाई गई उसकी तस्वीर अब परिवार के लिए सबसे बड़ी याद बन गई है। मां रूबी जब भी बेटी की तिरंगे के साथ तस्वीर देखती हैं तो वह बार-बार बेसुध हो जा रही हैं। परिजन उन्हें संभालने में जुटे हैं लेकिन बेटी की याद आते ही उनका दर्द फिर छलक उठता है।
पिता विवेक और बाबा नरेश पाल भी डिंपल को याद कर फफक पड़ते हैं। जिस मासूम के स्कूल से लौटने का परिवार इंतजार करता था उसकी मौत ने घर की खुशियां छीन लीं। बाबा नरेश पाल ने हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करते हुए बस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें