जनसुनवाई
सुबह 10 बजे: समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी एटा तहसील में समस्याएं सुनेंगे।
रोजगार मेलाः
सुबह 10ः30 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
प्रतिभा सम्मान समारोहः
सुबह 11 बजे से सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारतीय शिक्षा समिति पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
धरना प्रदर्शन:
- सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर मांगों को लेकर दिव्यांगों का धरना प्रदर्शन होगा।
सत्संग
दोपहर 3 बजे से नई बस्ती 12 बीघा पर सत्संग का आयोजन किया जाएगा।