फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आज 1748 अभ्यर्थी देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा

Sun, 31 May 2026 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के पांच केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए 1748 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। शांतिपूर्ण और नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा की पहली पाली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की टीम का गठन जिलाधिकारी ने किया है।
अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया शहर के अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में 370, क्रिश्चियन एग्रीकल्चरल इंटर कॉलेज में 370, राजकीय इंटर कॉलेज में 370, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 370 और श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में 268 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य किया गया है। परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। परीक्षा के सफल संचालन के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें