फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तबांकू बन रही काल, ओरल कैंसर दे रहा दर्द

Sat, 30 May 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज के दंत विभाग में कई ऐसे मरीज आ रहे है जो ओरल कैंसर से पीड़ित है। उन्हें उपचार दिया जा रहा है। इसके अलावा अन्य मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। शनिवार को 120 मरीजों को उपचार दिया गया। इसके साथ ही सबसे अधिक तंबाकू के दुष्प्रभाव से पीड़ित मरीज उपचार लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के दंत रोग विभाग में दंत विशेषज्ञ डॉ. अर्चना यादव ने बताया कि हर रोज 5 से 7 मरीज प्री ओरल कैंसर से पीड़ित आ रहे हैं जिन्हें उपचार दिया जा रहा है। इसके साथ लीकोप्लेकिया से ग्रसित मरीज उपचार लेने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह बीमारी उन लोगों में होती है जो सबसे अधिक तंबाकू, गुटखा का इस्तेमाल करते हैं। इस बीमारी से मुंह में सफेद चकत्ते पड़ जाते हैं। वहीं पायोजेनिक ग्रैनुलोमा से ग्रसित मरीज भी उपचार लेने के लिए पहुंचने लगे हैं। इस बीमारी में पीड़ित मरीज के दांत के मसूड़े में एक फोड़ा सा बन जाता है। इसे कैंसर भी कहते हैं। ऐसे मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही दांत में पायरिया, मसूड़े फूलने, के साथ मुंह में जलन के मरीज भी पहुंच रहे हैं। प्री कैंसर मरीजों की काउंसलिंग भी की जा रही है। बताया कि रोजाना 120 से अधिक ओपीडी हो रही है जिसमें विभिन्न मरीजों को उपचार दिया जा रहा है।



स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई 2833 लोगों की काउंसलिंग
एसीएमओ डॉ. राम मोहन तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक साल में तंबाकू का सेवन करने वाले 2833 लोगों की काउंसलिंग की गई। इस दौरान 137 लोगों को निकोटीन थेरेपी दी गई। उन्होंने बताया कि ग्राम स्तर 173 शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। इसमें 2593 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। वहीं 48 विद्यालयों में भी शिविर आयोजित किया गया। इसमें 4498 लोगों ने प्रतिभाग किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एक साल के अंदर सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू का सेवन करने वाले 30 लोगों के चालान कर 1360 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें