फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आसमान में छाए बादलों को देख सहमे तंबाकू किसान

Thu, 27 Feb 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। क्षेत्र के किसानों ने सैकड़ों बीघा में तंबाकू की फसल की है, जो पकने पर है। उसके पत्ते भी बड़े हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को सुबह से बादल छाए रहने पर किसान तनाव में रहे। उनका कहना है कि तंबाकू के पत्ते पर बारिश की बूंद पड़ी तो वे खराब हो जाएंगे और फसल बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन

अन्य फसलों की बजाए तंबाकू की फसल अधिक मुनाफा देती है। इसलिए क्षेत्र के अधिकांश किसान तंबाकू की पैदावार करते हैं। इसमें लागत और मेहनत भी अन्य फसलों से बहुत ज्यादा है। इसकी देखरेख भी अधिक करनी होती है। तंबाकू की फसल को देखकर किसान बहुत खुश हैं। खेत में लहलहाते तंबाकू के बड़े-बड़े पत्ते देखकर इस बार अधिक मुनाफा होने का अनुमान है। इसको लेकर किसानों ने अनेक योजना बना रखी हैं।
बृहस्पतिवार को आसमान में सुबह से बादल छाए देख किसान परेशान रहे। सुबह से बारिश होने का डर सताता रहा। स्मार्ट फोन पर किसान मौसम का हाल जानते रहे। हल्की बूंदाबांदी होने की जानकारी पर किसानों की चिंता बढ़ गई। किसानों का कहना है कि बारिश भले ही थोड़ी हो या किसी क्षेत्र में कम या ज्यादा हो, लेकिन ये पूरा क्षेत्र तंबाकू की फसल का है। हल्की बारिश से भी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें