फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर निर्माण कार्य ध्वस्त कराने पर भड़के ग्रामीण

Sun, 01 Mar 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सालों से एक जमीन पर स्थापित हनुमान जी की मूर्ति पर मंदिर निर्माण करा रहे ग्रामीणों को रविवार की दोपहर पुलिस-प्रशासन ने मौके पर पहुंच ग्राम पंचायत की जमीन बताते हुए कार्य को रुकवा दिया, साथ ही निर्माण कार्य ध्वस्त करा दिया। इससे भड़के ग्रामीणों ने एटा-कासगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक लगे जाम को जब पुलिस नहीं खुलवा पाई तो पीएसी बुलाई। पीएसी को देख ग्रामीणों का पारा चढ़ गया और पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस-पीएसी ने भी पथराव व लाठियां फटकारकर ग्रामीणों को खदेड़ दिया। साथ ही मूर्ति को पुलिस थाने ले आई है।
विज्ञापन



थाना मिरहची के गांव चाठी रफीपुर स्थित एटा-कासगंज मार्ग पर ग्राम पंचायत की जमीन है। जिस पर सालों पहले भगवान हनुमान जी की मूर्ति स्थापित कराई गई थी, अब ग्रामीण यहां मंदिर बनवा रहे थे। रविवार को भी मंदिर का निर्माण हो रहा था। जिसकी जानकारी लेखपाल ने नायब तहसीलदार अतुल कुमार, राजस्व निरीक्षक मुन्ना लाल,  सीओ सदर राघवेंद्र सिंह चौहान को दी। जानकारी पर पहुंचे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिर निर्माण कार्य को ध्वस्त करा दिया। मंदिर ध्वस्त होता देख ग्रामीण भड़क गए।

सायं करीब साढ़े चार बजे मूर्ति सड़क पर रख ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। ग्रामीण महीपाल सिंह, तारा देवी, अनौखी देवी, ममता देवी का कहना था कि मंदिर का निर्माण 17 अक्तूबर 2010 को ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ था और भंडारा भी किया गया था। उस समय प्रशासन ने निर्माण कार्य क्यों नहीं रुकवाया। घंटों बाद भी जाम न खुलने पर साढ़े छह बजे कई थानों का फोर्स के साथ पीएसी बल मौके पर पहुंच गया। पीएसी को देख ग्रामीण भड़क गए और पथराव कर दिया। पथराव होते देख पुलिस-पीएसी ने भी ग्रामीणों पर पथराव किया और लाठियां फटकारीं। इससे ग्रामीण भाग निकले। बाद में पुलिस हनुमान जी की मूर्ति थाने ले आई। नायब तहसीलदार अतुल कुमार ने बताया कि जीएस की जमीन पर अवैध रूप से मंदिर निर्माण कराया जा रहा था। जानकारी पर पुलिस-प्रशासन ने मंदिर निर्माण ध्वस्त कराया है। इस मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें