सोमवार को घर पर टिंकू, इसकी मां गीता देवी, बहन पूजा और चाची महादेवी मौजूद थीं। उसी समय किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते गुस्से में आकर टिंकू ने लोहा पीटने वाले घन (हथौड़े) से चाची के ऊपर वार कर दिया। चाची की चीख सुन बचाने पहुंची मां गीता देवी को भी मारा और खुद को भी घायल कर लिया।
घटना के समय घर पर नहीं थे चचेरे भाई और बेटा
जिस समय टिंकू ने चाची को मारा, उस समय महादेवी के पति डंबर सिंह, पुत्र किशन और लखन मौजूद नहीं थे। यह लोग धान की रोपाई करने गए हुए थे। वहीं, टिंकू का बेटा भी घर पर नहीं था। मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने बताया कि 9 जुलाई को टिंकू की मानसिक दिव्यांग बहन पूजा की शादी हुई थी। तब इसकी मां व अन्य लोग घर पर आए थे। अन्यथा सभी लोग टिंकू की बड़ी बहन सुनीता के घर अलीगढ़ में रहते हैं।
जांच-पड़ताल और पूछताछ के दौरान सामने आया है कि टिंकू के संबंध उसकी चाची से थे। सोमवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और टिंकू ने इस घटना को अंजाम दे दिया। सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। -श्याम नारायण सिंह, एसएसपी