फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: परीक्षा में समय प्रबंधन का रखना होगा ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल विज्ञान विषय के पेपर सहित अन्य विषयों के बीस बहुविकल्पीय सवाल ओएमआर शीट पर देने होंगे। विद्यार्थियों को समय प्रबंधन करके विज्ञान विषय की तैयारी करनी जरूरी है। हाईस्कूल की परीक्षा में पेपर में आए सवालों को ओएमआर शीट सहित उत्तर पुस्तिका पर हल करना होगा। विद्यार्थी ओएमआर शीट का पहली बार प्रयोग करेंगे। उनको इस बात की जानकारी होनी जरूरी है कि कौन से सवाल इस शीट पर हल करने हैं।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज एटा के विज्ञान शिक्षक राजेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में इस बार बदलाव किया गया है। इसलिए विद्यार्थियों को सवालों को हल करने में सर्तकता बरतने की जरूरत है। शिक्षकों के अनुसार भौतिक, रसायन व जीव विज्ञान में सवाल आते हैं। सवालों की संख्या तय है। हाईस्कूल विज्ञान के पेपर में खंड-अ में बहुविकल्पीय सवाल होंगे। जो ओएमआर शीट पर हल करने होगे। काले प्वाइंट पेन से सही विकल्प वाला गोला भरा जाएगा। गोला पूरा भरना होगा। परीक्षा की समय सीमा पहले की तरह तीन घंटे ही निर्धारित है। तीन घंटे में ही बच्चों को ओएमआर शीट सहित उत्तरपुस्तिका पर जवाब देना होगा। अन्य विषयों में भी ओएमआर शीट का प्रयोग बीस नंबर के प्रश्नों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें