फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अब तक 60 हजार विद्यार्थियों की बन सकी अपार आईडी

Mon, 16 Dec 2024 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विद्यार्थियों की अपार आईडी (आटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) तैयार की जा रही है। जिले में अब तक 60 हजार विद्यार्थियों की ही ये आईडी बन पाई है। जबकि यहां 329380 विद्यार्थी विभिन्न विद्यालयों में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को शैक्षिक पहचान मिले, इसके लिए अपार आईडी बनाई जा रही है। विद्यालय स्तर पर इस प्रक्रिया को शुरू किया गया है। विद्यालयों में 8 से 10 दिसंबर तक अभियान भी चलाया गया था।
इस दौरान 48343 की आईडी बनाई गई। इसके बाद 6 दिन बीत गए हैं। इन छह दिनों में 11657 विद्यार्थियों की ही आईडी बनाई गई है। इस प्रकार जिले में अब तक 60 हजार विद्यार्थियों की आईडी बन पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें