एटा। अंतरजनपदीय शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया शुरू हुई थी। बाद में 69 हजार की भर्ती वाले शिक्षकों के तबादले पर शासन से रोक लगा दी गई थी। जहां शिक्षकाें ने हाईकोर्ट में रिट दायर की थी। हाईकोर्ट ने तबादले का आदेश जारी किया। इस पर शनिवार को बीएसए कार्यालय से शाम तक शिक्षकाें के तबादले की प्रकिया चलती रही।
दो माह पूर्व अंतरजनपदीय तबादला के लिए शिक्षकों के आवेदन मांगे गए। जिले से बड़ी संख्या में शिक्षकों ने आवेदन किया था। इस दौरान जिले से 136 शिक्षक अंतरजनपदीय तबादला पर गए थे। जबकि 96 शिक्षक दूसरे जनपदों से आए थे। इस दौरान सरकार ने 69 हजार की भर्ती वाले शिक्षकों के तबादले पर रोक लगा दी। जिले में 58 शिक्षक इस दायरे में आ गए थे। इस कर कुछ शिक्षक हाईकोर्ट चले गए। जहां हाईकोर्ट ने तबादला के निर्देश जारी कर दिए। जहां शनिवार को बीएसए कार्यालय से शिक्षकों को देर शाम तक रिलीव करने का कार्य किया जाता है। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कोर्ट के आदेश के तहत शिक्षकों को रिलीव किया जा रहा है।