फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवागढ़, बसुंधरा क्षेत्र में टिड्डी दल का हमला

विज्ञापन
अवागढ में आकाश में उड़ता दिखा टिड्डी दल - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। अवागढ़ क्षेत्र में देर शाम टिड्डी दल पहुंच गया। पांच किलोमीटर के दायरे में उड़ते टिड्डी दल को देख हर कोई विचलित हो उठा। किसानों को जैसे ही जानकारी मिली। वह थाली, कनस्तर लेकर खेतों की ओर दौड़ पड़े। वर्तमान में क्षेत्र में धान की फसल खेतों में बोई जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम करीब सात बजे फिरोजाबाद की ओर से उड़ता हुआ टिड्डी दल बसुंधरा होते हुए अवागढ़ जा पहुंचा। इनका दायरा करीब पांच किलोमीटर के क्षेत्र तक है। इनकी सघनता देख ग्रामीण और कस्बाई दोनों क्षेत्र में लोग बेचैन हैं। खेतों में किसान कनस्तर और थाली बजाकर इन्हें उड़ाने के प्रयास में जुटे हैं।
वहीं उप कृषि निदेशक एमपी सिंह ने बताया कि अवागढ़ में करीब एक किलोमीटर के दायरे में यह टिड्डी दल देखा गया है। यहां कृषि विभाग के समस्त कर्मचारियों को लगा दिया गया है। वहीं तीन फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। अभी तो टिड्डी आसमान में उड़ रही हैं। रात में यह टिड्डी दल जहां बैठेगा। वहां स्प्रे का छिड़काव कराकर इन्हें खत्म कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें