सहावर-एटा मार्ग पर फरौली अमिरसा बीनपुरा, कस्बा अमांपुर आदि के अलावा अन्य एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग गुजरते हैं। उन्हें मार्ग से आने जाने में काफी दिक्कतें और समय की भी बर्बादी होती है।
सपा के डा. पवन कुमार साहू का कहना है कि इसको बनाए जाने की कई बार मांग की जा चुकी है। गांव खितौली निवासी मोहम्मद उमर खां अमांपुर निवासी सत्यप्रकाश सोलंकी का कहना है कि रात में यदि किसी की तबियत खराब होती है तो कोई भी वाहन-चालक मरीज को इस मार्ग से ले जाने को तैयार नहीं होता है।
फरौली निवासी दिनकर राव चतुर्वेदी का कहना है कि मार्ग से अधिकारी, जनप्रतिनिधि भी गुजरते हैं। कस्बा के रवि वार्ष्णेय, बॉबी अजीम, संजय कुमार, फरौली निवासी कमल सिंह, मुहम्मद शानू, खितौली निवासी प्रधान अरशद खां आदि ने प्रशासन से शीघ्र मार्ग बनवाने की मांग उठाई।