फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार...पिता के सामने तीन वर्षीय बेटे की दर्दनाक माैत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 14 Jun 2025 08:43 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

बाइक सवार पिता-पुत्र घर लाैट रहे थे। रास्ते में ट्रक ने चपेट में ले लिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में बेटे को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में दावत खाकर लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक ट्रक की चपेट में आने से 3 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। पिता घायल हो गया। घटना अलीगंज थाना क्षेत्र में नगला पड़ाव के पास हुई।
विज्ञापन


नगला पड़ाव निवासी अक्षय कुमार ने बताया कि शनिवार शाम वह तीन वर्षीय बेटे लड्डू गोपाल को बाइक से लेकर गांव ससोता में दावत खाने गए थे। वहां से शाम के समय वापस लौटते समय गांव के पास ही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। 

ये भी पढ़ें-NEET UG Result 2025: यूपी में मुक्तेश ने किया टाॅप...देश में हासिल की 36वीं रैंक, सफलता का बताया ये राज
विज्ञापन

 
विज्ञापन

दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने लड्डू गोपाल को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि बालक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि उसके पिता की हालत को गंभीर देखते हुए सीएचसी से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें