कुसाड़ी गांव में बर्जुी में लगी आग बुझाती अग्निशमन विभाग की टीम। स्रोत अग्निशमन विभाग
एटा। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कुसाड़ी में एक किसान की तीन बुर्जियों में आग लग गई। इससे उसका लाखों रुपये का नुकसान हो गया। अग्निशमन विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया। कुसाड़ी निवासी हरिवंश पुत्र दुर्बल सिंह के खेत में तीन बुर्जियां लगी हुई थी। तीनों में भूसा भरा हुआ था। अज्ञात कारणों से बुर्जी में आग लग गई। थोड़ी देर में तीनों बुर्जियों में आग पहुंच गई। धुंआ उठने पर गांव के लोग पहुंचे तो गांव में अफरा तफरी मच गई।
गांव के लोगों ने पहले पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग नहीं बुझी। इसके बाद अग्निशमन विभाग को फोन किया गया। अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीएफओ प्रशांत सिंह राणा ने बताया कि कुसाड़ी में तीन बुर्जियों में आग गलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। आग लगने से किसान का लाखों रुपये का भूसा जल गया।