फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ह्दय रोग पीड़िता को मुख्यमंत्री कोष से तीन लाख रुपये की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। कस्बे से सटे गांव जिन्हैरा निवासी रेखा साहू को हृदय रोग के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष से तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई है। रेखा साहू लंबे समय से ह्दय रोग से पीड़ित हैं। महंगा उपचार होने पर रेखा के पति रजनीश ने विधायक वीरेंद्र लोधी से संपर्क कर आर्थिक मदद के लिए कहा।
विज्ञापन

इस पर विधायक ने पहल करते हुए रजनीश की समस्या को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया। विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ह्दय रोग पीड़िता को तीन लाख रुपये की आर्थिक मदद की है। मुख्यमंत्री के संज्ञान लेने के बाद ह्दय रोग पीड़िता रेखा साहू का ऑपरेशन लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में होगा।
विज्ञापन

शासन से आर्थिक मदद मिलने पर रेखा और उनके परिवार ने विधायक एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें