फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सर्दी में बीमारी से बुजुर्ग महिला सहित तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सर्दी बुजुर्गो पर भारी पड़ रही है। शुक्रवार की रात सर्दी के बीच बीमार बुजुर्ग महिला को ब्रेन हेमरेज हो गया। जबकि एक बुजुर्ग की बीमारी से मौत हो गई। वहीं एक युवक की मौत हुई है। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सीने में दर्द की शिकायत के दो मरीज भर्ती किए गए। परिजन सभी को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, यहां उपचार शुरू होने से पहले ही तीनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शहर के आगरा रोड निवासी आरपीएस यादव (85) की शुक्रवार की रात हालत बिगड़ गई। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां उनकी मौत हो गई। वहीं जाटवपुरा निवासी 40 वर्षीय मोंटीबाबू की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया दो माह से वह सर्दी, खांसी व जुकाम की बीमारी से ग्रसित थे। शुक्रवार की रात हालत बिगड़ी थी। मेडिकल कॉलेज लेकर आए जहां मौत हो गई। गांव नगला तुलसी निवासी कांती देवी (70) की ब्रेन हेमरेज होने से शुक्रवार की रात मौत हो गई। इनकी तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने पहले निजी चिकित्सकों को दिखाया, उनकी सलाह पर आगरा लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में मौत हो गई।
वहीं संजय नगर निवासी 27 वर्षीय सोनू और नगला गंगी निवासी रमेश को सीने में दर्द की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी इंचार्ज फिजीशियन डॉ माधवेंद्र प्रताप ने बताया गांव में शरीर में दर्द होने पर लोग उसे हल्के में लेते है। कहा कि सर्दी में रक्त गाढ़ा हो जाता है। ऐसे में धमनियां कम कार्य करती है। इस स्थिति में दर्द होने पर वह धीरे-धीरे कार्य करना बंद कर देती है। जिससे व्यक्ति को ब्रेन हेमरेज हो जाता है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ. मनोज यादव ने बताया कि इन दिनों जो शुगर रोगी आ रहे हैं, उनमें से 50 प्रतिशत की समस्या दवा लेने के बावजूद नियंत्रित नहीं रहना है। ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए रक्त नलिकाएं सख्त होने के साथ सिकुड़ जाती हैं। इससे हृदय को रक्त संचार के लिए अधिक पंप करना पड़ता है और बीपी बढ़ जाता है। इसके अलावा मधुमेह का स्तर खासकर सुबह के समय बढता है। इनका कारण मौसम के साथ हमारी बदली जीवनशैली होती है। प्यास कम लगने के कारण लोग पानी कम पीते हैं, इससे शरीर का मेटाबालिज्म गड़बड़ा जाता है। ठंड के मौसम में डायबिटीज, उच्च रक्तचाप व हृदय रोगियों को गुनगुना पानी पीते रहना चाहिए। इससे स्वस्थ रहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें