फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नाले पर अतिक्रमण, गलियों में जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका परिषद के वार्ड पांच पूर्व चेयरमैन अशरफ हुसैन वाली गली में कई सालों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। लोगों को काफी परेेेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग कीचड़ युक्त पानी से निकलने को मजबूर हैं। इस समस्या को नगर पालिका में अवगत कराया तो मौके पर पालिका की टीम ने पड़ताल की जहां पर नाले पर अतिक्रमण पाया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या पांच में किदवई नगर मार्ग से गुजरने वाले नाले पर अतिक्रमण होने की वजह से ठीक से सफाई नहीं हो सकी। ऐसे में नाला चोक पड़ा हुआ है। इसका खामियाजा पूर्व चेयरमैन अशरफ हुसैन की गली के लोग भुगत रहे हैं। जलभराव की समस्या की शिकायत नगर पालिका में की गई तो शनिवार को मौके पर पालिका की टीम पहुंची। जहां नाले पर अतिक्रमण मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से नाला बना है। तब से नाले की सफाई नहीं हुई है। जिससे नाला चोक पड़ा है।
नगर पालिका परिषद ने किदवई नगर मार्ग पर जब से नाले का निर्माण कराया है। तब से लोगों ने इस पर अतिक्रमण कर रखा है। जिससे सफाई नहीं हो पा रही है। - समीर, होली गेट
विज्ञापन
विज्ञापन

नाला चोक होने की वजह से गली में जलभराव की समस्या बनी हुई है। नाले में पानी की निकासी नहीं होने से पूरी गली में पानी भर गया है। - जाहिद, होली गेट
पूर्व चेयरमैन की गली में जलभराव की समस्या की शिकायत मिली थी। जहां नाले पर अतिक्रमण मिला। अतिक्रमण हटाकर नाले की सफाई कराई जा रही है।
- मुन्नालाल, प्रभारी अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें