फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: एक ही गांव के तीन बच्चे गायब, दो साइकिल पर निकले थे... फिर नहीं चला पता; तलाश में जुटी पुलिस टीमें

Mon, 16 Sep 2024 10:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में एक ही गांव के तीन बच्चे गायब हो गए। यह घर से दो साइकिल पर निकले थे। फिर तीनों एक बच्चे के ननिहाल गए। वहां से भी निकल गए। फिर पता नहीं चला। तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। 
विज्ञापन
UP News: एक ही गांव के तीन बच्चे गायब - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में एक ही गांव के तीन बच्चे एक साथ गायब हो गए। जानकारी मिली तो घरवाले परेशान हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने के बाद पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है। छात्रों की तलाश की जा रही है।   

विज्ञापन


मामला जलेसर कोतवाली क्षेत्र सिकंदरपुर मढ़ी उर्फ खोजापुर गांव की है। गांव के रहने वाले चरण सिंह का बेटा राकेश (12) कक्षा 10 का विद्यार्थी है। वह सरस्वती स्कूल विद्या मंदिर, जलेसर में पढ़ता हैा। रामरतन का बेटा रानू (15) आदर्श इंटर कॉलेज, जलेसर में पढ़ता है। रामप्रकाश का बेटा अंशुल (15) यह पढ़ता नहीं है। गांव में ही रहता है। 

सोमवार की सुबह 7 बजे तीनों बच्चे दो साइकिल पर घर से निकले। करीब 9:30 बजे राकेश की ननिहाल (जो ग्राम ऊदी गढ़ी, थाना सकरौली में है) पहुंचे। नाना के घर खाना खाने के बाद तीनों फिर निकल गए। उइसके बाद से उनका पता नहीं चला। इससे घरवाले परेशान हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बच्चों की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें