फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विद्युत अव्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
सकीट बिजली कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते मोहल्ला काजी के लोग ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
सकीट। विद्युत आपूर्ति ठप होने के विरोध में लोगों ने शुक्रवार को बिजली कार्यालय पर एकत्रित होकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि चार दिन से नगर के मोहल्ला काजी की विद्युत लाइन के दो पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त पड़े हैं। जिसकी वजह से बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला काजी के लोग एकत्रित होकर नौरंगाबाद में स्थित बिजली कार्यालय पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि 13 दिसंबर को आंबेडकर पार्क पर लगे दो विद्युत पोल पर लगे ट्रांसफार्मर में कोई अज्ञात वाहन टक्कर मार गया। इससे पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन निगम ने अभी तक ठीक नहीं कराया है। कई बार शिकायत के बाद भी अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। शुक्रवार शाम तक बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी।
चार दिन से बिजली आपूर्ति नहीं होने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने एसएसओ दाताराम से शिकायत करते हुए समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की। एसएसओ ने बताया कि जेई सामान लेने के लिए स्टोर गए हैं। सामान मिलते ही इसे ठीक कराकर आपूर्ति सुचारू की जाएगी। साजिद अली, अफलातून, मिंटू, रिषिपाल, सुनील कुमार, राकेश कुमार, दिलीप कुमार, बॉबी आदि ने विरोध जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें