फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गोशाला में मरे मिले तीन गोवंश, भड़के विहिप पदाधिकारी

Sun, 09 Jul 2023 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। निधौली कलां के गांव मरगायां में रविवार को विश्व हिंदू परिषद ने लोगों के साथ हिंदुत्व के मुद्दे पर बैठक की। इस दौरान लोगों ने सरकारी गोशाला में अव्यवस्थाओं की शिकायतें कीं। जब पदाधिकारी भदुआ गोशाला पहुंचे तो वहां तीन गोवंश मरे पड़े मिले।
विज्ञापन

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि धौलेश्वर, भदुआ गोशाला में लावारिस गोवंशों को रखने से मना कर दिया जाता है, जो छोड़ने जाता है उससे पांच सौ रुपये की मांग की जाती है। यह भी बताया कि कोई वृद्ध, बीमार गोवंश मर जाए तो अंतिम संस्कार नहीं किया जाता। चार-पांच गोवंश मरने का इंतजार किया जाता है। इसके बाद एक साथ ही सभी का अंतिम संस्कार किया जाता है।
इस पर विभागाध्यक्ष अरविंद चौहान के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने धौलेश्वर तथा भदुआ गोशालाओं में पहुंचकर स्थिति देखी। विभागाध्यक्ष ने बताया कि गोवंशों की स्थिति दयनीय थी। बरसात में वहां हुई कीचड़ में रहने को विवश हैं। केयरटेकर की कमी है, इसके चलते गोवंशों की देखभाल नहीं हो पा रही है। तीन गोवंश मृत मिले। जिन्हें इकट्ठा कर एक साथ गाड़ने की बात भी सामने आई। पूर्व में भी यहां कई मृत गोवंश मिल चुके हैं। ऐसी स्थिति से विश्व हिंदू परिषद में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही इन गोशालाओं की स्थिति को सुधारा न गया तो विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। जिला सहमंत्री शिवांग गुप्ता, सुनील चौहान, मुकेश राठौड़, प्रवीन कुमार, मंजीत चौहान, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें