Etah News: पुलिस गिरफ्त में शातिर पशु चोर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के एटा में पुलिस ने चार शातिर दुधारू पशु चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिले के अलावा आसपास के जिलों में पशु चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पूछताछ में इन्होंने घटनाओं को अंजाम देने की बात कही है। पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।
एका थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जेड़ाझाल नहर से नगला मोती की ओर जाने वाले मार्ग से चार पशु चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए पशु चोरों में हरेश नगला जोरे, पुष्पेद्र एवं सतीश निवासी नगला मोती थाना एका एवं संजय निवासी बरसामई थाना हसायन जिला हाथरस शामिल हैं।
यह भी पढ़ेंः- UP News: जेठानी ने समाज में किया बेइज्जत, देवरानी ने उठाया ऐसा कदम; घर वालों ने देखा तो खिसक गई पैरों तले जमीन
एसओ अंजीश कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी आसपास के गांव व सीमावर्ती जनपदों में दुधारू पशुओं की चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पिछले माह भी थाना क्षेत्र में ही दुधारू पशु चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।