फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पंजीकरण संचालित तीन ईंट भट्ठों हुई कार्रवाई

Fri, 11 Mar 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
बिना पंजीकरण संचालित तीन ईंट भट्ठों हुई कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 वाणिज्य कर विभाग में बिना पंजीयन के संचालित मिले भट्ठों के खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। नियमों की अनदेखी पर एक संचालक के विरुद्ध आठ लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया। जबकि दूसरे संचालक से 15 मार्च तक जवाब मांगा गया है। कार्रवाई के बाद से भट्ठा संचालकों ने पंजीकरण के लिए आवेदन करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मनमानी पर उतारू भट्ठा कारोबारी वाणिज्य कर विभाग की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। आरोप है कि निर्देश के बाद भी जहां सैकड़ों भट्ठा नियमानुसार वाणिज्य कर जमा नहीं कर रहे, वहीं कुछ संचालकों ने तो पंजीकरण तक नहीं कराया। एक अधिकारी ने बताया कि खंड तीन में तीन भट्ठा संचालक बिना पंजीकरण के ही ईंट उद्योग चला रहे थे। ग्राम लभेटा निगोह हसनपुर में संचालिर्त इंट भट्टा संचालक बिना अधिकृत पंजीकरण के ही ईंट उद्योग चलाता मिला। अपूर्ण आवेदन करने के बाद कोई कर भी जमा नहीं किया। विभाग ने इन पर आठ लाख रुपये का दंड लगाया है। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम खुटियाना मिलावली में संचालित नारायण सिंह ईंट भट्ठे का भी पंजीकरण नहीं है। चार लाख ईंट बना चुके संचालक को नोटिस जारी कर 15 मार्च तक जवाब मांगा गया है। इसके बाद अर्थदंड तय कर दिया जाएगा। नगला धीमर के तोमर्र इंट भट्ठा संचालक ने कार्रवाई के बाद नोटिस मिलने पर डेढ़ लाख रुपये का कर जमा कर दिया है। वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर जितेंद्र सिंह ने बताया कि विभागीय निर्देश पर अपंजीकृत कारोबारों को चिन्हित कर छापामार कार्रवाई की जा रही है। तीन भट्ठा संचालकों के साथ अन्य कारोबारी भी जांच के दायरे में हैं। शीघ्र ही इन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें