फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, 4 मोबाइल व नकदी बरामद

Fri, 15 Sep 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। पुलिस ने 7 दिन पूर्व तीन घरों में हुई चोरी की घटना में वांछित चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि चोरी की वारदात में वांछित आरोपी विकास उर्फ भूरा, उदय उर्फ झम्मी निवासीगण बघौली और शिवकुमार उर्फ आकाश निवासी नगला टोड़ी थाना जैथरा को दरियावगंज तिराहा से गिरफ्तार किया गया है। इनसे चोरी के 4 मोबाइल और 3500 रुपये बरामद किए गए हैं। बताया कि 8 सितंबर की रात प्रवीन कुमार निवासी गांव बघौली के घर से मोबाइल और 2 लाख रुपये, पड़ोसी अरविंद के घर से दो मोबाइल व 20 हजार रुपये, रेखा के घर से गले का हार व अन्य दस्तावेज चुराकर ले गए थे। इस मामले में प्रवीन ने तहरीर देकर तीनों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें