मारहरा। थाना क्षेत्र में हुई ई-रिक्शा चोरी की दो घटनाओं में तीन आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बदमाशों ने पिछले दिनों लूट की दो घटनाओं को अंजाम दिया था। पहली घटना में चालक को चकमा देकर ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए थे। जबकि दूसरी घटना में चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा लूट लिया था। चोरों एवं लुटेरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को पकड़कर पूर्व में जेल भेज दिया था।
वहीं फरार चल रहे रेशमपाल निवासी ग्राम बादरी थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़, धारा निवासी खरगी थाना मिरहची और सुनील निवासी कुआगांव थाना इगलास जिला अलीगढ़ को रेलवे स्टेशन मारहरा से रविवार रात 8:30 बजे गिरफ्तार किया गया। तीनों पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।