फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 2 दिन में मिली महज 6 घंटे बिजली आपूर्ति

Mon, 26 Jun 2023 10:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अवागढ़। बारिश और उमस भरी गर्मी में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो गई है। दो दिन में मुश्किल से 6 घंटे विद्युत आपूर्ति मिल पाई है।
रविवार को रात से ही 33 केवीए में कई बार फॉल्ट होने के कारण नगर में आपूर्ति नहीं हो सकी। सोमवार को भी हालात आपूर्ति न होने के कारण ज्यों के त्यों बने रहे। उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना दूभर हो गया। विद्युत आपूर्ति न मिलने से लोगों व व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा है। व्यापारियों का कहना है कि बिजली न मिलने के कारण व्यापार-धंधे चौपट हो रहे हैं। जेई रजनीकांत शर्मा का कहना है कि नगर में काफी ओवरलोड है। इस कारण जगह-जगह फॉल्ट और ट्रिपिंग हो जाती है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवेंद्र वार्ष्णेय रिंकू ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा विद्युत निगम व्यापारियों के हितों की अनदेखी कर रहा है। विद्युत आपूर्ति सही नहीं हुई तो विद्युत सब स्टेशन का घेराव किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


-

आप ने विद्युत अव्यवस्था को लेकर जताया रोष

निधौली कलां। नगर की विद्युत अव्यवस्था को लेकर आप ने रोष जताया है। नगर अध्यक्ष रवीश कुमार वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत को 24 घंटे में मात्र 7 घंटे विद्युत मिल रही है। जिसकी वजह से नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। रमेश चंद्र, वेद प्रकाश, वासुदेव, अनूप सिंह, वीरेंद्र सिंह, अंजार अहमद आदि का कहना है कि आपूर्ति दुरस्त न होने पर आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें