फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर को धमकाया, युवक पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर(एटा)। कस्बा स्थित एक बैंक के मैनेजर को एक युवक ने नौकरी से बर्खास्त कराने की धमकी दे डाली। मैनेजर ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजस्थान प्रांत जिला जयपुर के थाना प्रागपुरा क्षेत्र के गांव वासुकोट निवासी प्रदीप यादव कस्बा की केनरा बैंक शाखा में प्रबंधक पद पर तैनात हैं। बताया कि कुछ दिन पहले सोनू निवासी ग्राम पहरिया आकर मिला और लोन दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

इस पर उसे जरूरी कागजात बता दिए। इन कागजों में खर्च होने वाले रुपयों का हिसाब उसे बताया, जिसका वीडियो गोपनीय तरीके से उसने बना लिया। एक दिन पुराने नोट लेकर बदलवाने के लिए पहुंचा। जिसके लिए मैंने मना कर दिया। इसका भी वीडियो बना लिया। बाद में ब्लैकमेल करने लगा। बिना दस्तावेजों के 10 लाख रुपये का लोन न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
10 अगस्त को मढ़िया चौराहा पर मिला और नौकरी से बर्खास्त कराने की धमकी दी, गालीगलौज भी की। थानाध्यक्ष संजय राघव ने बताया कि युवक ने बैंक मैनेजर को धमकी दी। जिसकी रिपोर्ट मैनेजर की तहरीर के आधार पर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें