फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बाइक और हजारों की जेवरात लूटे

Sat, 28 Feb 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कानऊ मोड़ के समीप शुक्रवार रात बाइक सवार भाई-बहन को तीन बदमाशों ने तमंचे की बल पर बाइक, हजारों की नकदी, जेवरात लूट लिए। पुलिस के पीछा करने पर बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन



थाना जलेसर के गांव मकसूदपुर निवासी बादशाह खां के घर शादी थी। शुक्रवार को बादशाह खां का पुत्र बबलू अपनी बहन को बुलाने आगरा गया था। देररात बाइक से घर लौट रहा था। रात करीब साढ़े सात बजे जैसे ही बबलू कानऊ मोड़ के निकट, जावेद के खेत के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रुकवा ली और बदमाशों ने तमंचे के बल पर बबलू के पर्स में रखे 56 हजार रुपये, दो मोबाइल, बहन के पर्स में रखे पांच हजार, सोने के कुंडल चेन, बाइक लूट ली। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, साथ ही बदमाशों का पीछा किया।


मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल बदमाशों की घेराबंदी की। ग्रामीणों ने भी पुलिस का साथ दिया। ग्रामीणों की फायरिंग, घेराबंदी के चलते बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भाग गए, जबकि लूटी हुई बाइक साथ ले जाने में सफल रहे। मामले की रिपोर्ट  बबलू ने अज्ञात तीन बदमाशों के विरुद्ध दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें