फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दरोगा के घर से लाखों का सोना और बंदूक ले उड़े चोर

Sat, 10 Oct 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव नगला भूरा में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाया। मथुरा के महावन थाने में तैनात दरोगा के घर से एक नाली बंदूक और करीब 15 तोला सोने के आभूषण चोरी कर लिए।
विज्ञापन

वहीं, दो अन्य मकानों में चोरी का प्रयास किया। एक घर से नकदी और आभूषण चोरी होने की जानकारी सामने आई है, जबकि दूसरे घर की दीवार काटकर अंदर घुसने के बावजूद चोर वारदात को अंजाम नहीं दे सके। अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला भूरा निवासी दरोगा सत्येंद्र सिंह मथुरा जिले के महावन थाने में तैनात हैं। उनके बेटे अरविंद सिंह ने बताया कि चोर घर से एक नाली बंदूक और करीब 15 तोला सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह घर की स्थिति देखने पर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चोरी गई बंदूक सत्येंद्र सिंह के नाम पर है।
इसके अलावा चोरों ने गांव के ही हृदेश के घर को भी निशाना बनाया। यहां से पांच हजार रुपये नकद, चांदी की पायल और एक जोड़ी सोने के कुंडल चोरी होने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद चोरों ने रविंद्र सिंह के घर में घुसने का प्रयास किया। चोरों ने दीवार काटकर अंदर जाने का रास्ता बनाया, लेकिन कमरे में भूसा भरा होने के कारण चोरी नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें