फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चोरों के हौसले बुलंद, दो दिन में तीसरी चोरी

Sun, 17 Sep 2023 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं नहीं रुक रहीं। एक रात में दो चोरियाें के बाद अगली रात को ही चोरों ने तीसरी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पुराहार बुलाकीनगर में रविवार रात संतोष देवी के घर को निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि पति धीरेंद्र का निधन हो चुका है। वह अपने बच्चों के साथ गांव में रहती है। रविवार की रात बच्चों के साथ घर में सो रही थी। घर में घुसे चोरों ने तंबाकू की फसल के लगभग तीन लाख रुपये, सोने के जंजीर, अंगूठी, तोडियां चोरी कर लीं। सामान से भरे बक्से को उठाकर खेत में ले गए और खाली बक्से को वहीं छोड़कर फरार हो गए।

इससे पूर्व शनिवार की रात क्षेत्र के गांव पुराहार बुलाकी नगर में ही दो घरों से चोरों ने 15 लाख से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दूसरे दिन भी हुई चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि चोरी की घटना तो हुई है। लेकिन चोरी गया सामान बढ़ा-चढ़ाकर लिखाया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें