फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गंगानगर में गोदाम व दुकानों में चोरों ने लगाई सेंध, सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के रेलवे पुल के नीचे गंगानगर मोहल्ले में चोरों ने कई गोदामों और दुकानों में सेंध लगाकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों को आश्वासन दिया कि जल्दी ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के रेलवे पुल के नीचे मोहल्ला गंगानगर में अज्ञात चोरों ने कई गोदाम, दुकानों में सेंध लगाकर सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गोदाम में गाड़ी सही करने का काम किया जाता है।
रविवार रात को अज्ञात चोरों ने जैन धर्मकांटा के सामने वर्कशॉप राइन मोटर्स, रफीक बॉडी मेकर, क्लासिक मोटर्स, अवागढ़ मोटर्स, चांद गैरिज में सेंध लगाते हुए लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चांद गैरिज से दो बैटरी सहित अन्य सामान चोरी किया। वहीं अन्य दुकानों, गैरिज से भी चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

सुबह जब दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें खोली तो अंदर सामान बिखरा मिला और कुछ सामान गायब था। इसके बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि दुकान के पीछे से सेंध लगाकर चोर अंदर घुसे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। देहात कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र पवार का कहना है कि दो गैरिज से चोरी की घटना हुई है। चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें