फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घर में नकब लगाकर चोराें ने जेवरात और नकदी किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। जिले में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। रविवार की रात चोरों ने मिरहची के गांव भोजपुर में घटना को अंजाम दिया। मकान में नकब लगाकर चोर लाखों के जेवरात और नकदी पार कर ले गए। सुबह परिजन ने इसे देखा तो होश उड़ गए। पीड़ित ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव भोजपुर निवासी महेश खेतीबाड़ी करते हैं। रविवार को परिवार के लोग घर के आंगन में सोए हुए थे। देर रात चोरों ने मकान के कमरे की दीवार में नकब लगाया। कमरे में रखे करीब छह लाख रुपये के जेवरात और 60 हजार रुपये नकदी पार कर ले गए। सोमवार सुबह जब परिजन जागे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला।
दीवार में बड़ा नकब लगा देखा तो होश उड़ गए। थाना मिरहची पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सदर ने भी थाना पुलिस के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौका मुआयना कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें