फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कॉलेज में छात्र-छात्राओं की फीस के तीन लाख हड़पे

Sun, 26 Feb 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मारहरा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम अहमदाबाद स्थित एक निजी डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं की फीस के तीन लाख रुपये हड़प लिए गए। विद्यालय प्रबंधन की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला शांतिनगर निवासी अधिवक्ता यदुवीर सिंह चौहान के पुत्र अतुल प्रताप सिंह ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि ग्राम अहमदाबाद में उनका आरएस मेमोरियल महाविद्यालय संचालित है। लखन कुमार यादव निवासी आसेपुर थाना मिरहची से 25 जून 2021 में एक समझौता हुआ था। जिसके तहत उसे छात्र-छात्राओं से फीस लेने के बाद परीक्षा कराने तक की जिम्मेदारी दी गई थी।
फीस विश्वविद्यालय में जमा करने के बाद प्रति छात्र एक हजार रुपये मुझे देने का समझौता था। 85 छात्रों से शिक्षा सत्र 2021-22 में करीब तीन लाख रुपये फीस वसूल की गई, लेकिन न तो उन्हें एक हजार रुपये के हिसाब से भुगतान किया और न ही विश्वविद्यालय में ही फीस जमा की। आरोपी ने इस धनराशि को अपनी निजी हितों में खर्च कर लिया। इससे कई विद्यार्थियों का भविष्य चौपट हो गया। इसकी जानकारी होने पर हिसाब मांगा तो वह गुमराह करता रहा और रकम वापस नहीं की।
विज्ञापन

आरोप है कि शनिवार को वह कचहरी स्थित अपने कार्यालय पर बैठा था। तभी वहां लखन को देखा। पास जाकर उससे रकम देने के लिए कहा। इस पर लखन ने एक लाख रुपये देने के लिए धमकाया। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि धोखाधड़ी करके रकम हड़पने की तहरीर दी गई थी। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें