फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापीय परियोजना : फिल्टर हुआ चोक, उत्पादन प्रक्रिया रुकी

Thu, 21 Sep 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। तापीय परियोजना में बृहस्पतिवार को बिजली बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई। बॉयलर चल रहा था, इसी दौरान फिल्टर चोक हो गया। इसकी वजह से बॉयलर बंद करना पड़ा। अब शुक्रवार काे उत्पादन शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन



1320 मेगावाट क्षमता वाली जवाहर तापीय परियोजना की स्थापना मलावन क्षेत्र में हुई है। 2016 में परियोजना का शिलान्यास होने के बाद से लगातार निर्माण कार्य चल रहा है। अब यह अंतिम चरण में है। 660 मेगावाट क्षमता की एक इकाई पूरी तरह तैयार हो गई है। जबकि दूसरी इकाई तैयार होने में करीब एक पखवाड़े का समय और लगेगा। जो इकाई तैयार हो गई है, उससे बिजली उत्पादन के लिए सभी परीक्षण कर लिए गए थे और 21 सितंबर से यहां बिजली उत्पादन शुरू किया जाना था। इसके लिए ट्रांसमिशन लाइन का भी परीक्षण कर लिया गया था। जिसके माध्यम से बिजली को नोएडा ग्रिड के लिए भेजा जाना है।


सभी तैयारियों के साथ परियोजना प्रशासन ने बृहस्पतिवार सुबह से प्रक्रिया शुरू कर दी गई। लेकिन अचानक ही बॉयलर के एक फिल्टर में कुछ कमी आई और वो चोक हो गया। तापमान इतना अधिक था कि सफाई करने के लिए बॉयलर को बंद ही करना पड़ा। ऐसे में काफी समय खराब हो गया। परियोजना के मुख्य प्रबंधक अजय कुमार कटियार ने बताया कि फिल्टर चोक होने की वजह से बृहस्पतिवार को बिजली उत्पादन शुरू नहीं हो सका है। शुक्रवार को यह प्रक्रिया फिर संचालित की जाएगी।
विज्ञापन




रेल लाइन तैयार, मालगाड़ी दौड़ने का इंतजार
एटा। कई वर्षों के इंतजार के बाद एटा से मलावन स्थित जवाहर तापीय विद्युत परियोजना स्थल तक रेलवे लाइन का कार्य पूरा हो गया है। अब मालगाड़ी के चलने का इंतजार है। इसके बाद झारखंड से कोयला सीधे परियोजना स्थल तक पहुंच सकेगा।

जिले में 1320 मेगावाट की जवाहर तापीय विद्युत परियोजना में विद्युत उत्पादन प्रारंभ होने जा रहा है। इसके लिए फिलहाल कोयले का भंडारण परियोजना स्थल पर कर लिया गया है। भविष्य में अधिक कोयले की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए झारखंड से रेलगाड़ी के माध्यम से कोयला सीधे विद्युत परियोजना स्थल पर पहुंचेगा। कोयले को एटा से परियोजना स्थल तक पहुंचाने के लिए पिछले लगभग 5 वर्षों से रेल लाइन का निर्माण कार्य चल रहा था। बृहस्पतिवार को रेल लाइन का कार्य पूरा हो गया।



कोरोना काल के साथ ही अन्य बाधाएं भी आईं
एटा से मलावन जवाहर तापीय विद्युत परियोजना स्थल तक रेल लाइन के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान किसानों के साथ समस्या का सामना करना पड़ा। उसके बाद कोरोना काल में कुछ समय के लिए काम बंद रहा तो प्रगति पर प्रभाव पड़ा। अब जल्द ही रेलवे के तकनीकी पैनल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा रेल लाइन का निरीक्षण तथा परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद इस लाइन पर मालगाड़ी का संचालन प्रारंभ होगा। मालगाड़ी के माध्यम से ही कोयला झारखंड से जवाहर तापीय विद्युत परियोजना स्थल तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें