एटा। महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड यात्रा को देखते हुए शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। 22 से 26 फरवरी शाम 8 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। ।
यातायात प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रूट डायवर्जन के दौरान कानपुर व मैनपुरी की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन आरटीओ ओवर ब्रिज से बाईपास होते हुए निकलेंगे। अलीगंज व फर्रुखाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन कुसाड़ी बाईपास होते हुए निकलेंगे। शिकोहाबाद व जसराना से आने वाले भारी वाहन चपरई मोड़ से होते हुए सकीट पहुंचेंगे और वहां से अपने गंतव्य को जाएंगे। आगरा व टूंडला की ओर से आने वाले सभी भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। वहीं हल्के वाहन रजावली चौराहा से सकरौली और जलेसर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। अलीगढ़ से आने वाले वाहन चौथा मील बाईपास से गुजरेंगे और कासगंज से आने वाले सभी भारी वाहन पूरी तरह से बंद रहेंगे। सहावर व गंजडुंडवारा की ओर से आने वाले भारी वाहन बाईपास होकर निकलेंगे। वहीं जलेसर, आवागढ़ और आगरा रोड से आने वाले भारी वाहन पूरी तरह से बंद रहेंगे। हल्के वाहन जावड़ा नहर पुल से बाईपास पर पहुंचेंगे।