फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गांव में पसरा सन्नाटा, लोगों ने साधी चुप्पी

Sat, 30 Dec 2023 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव कटैलिया में हुई घटना के बाद सन्नाटा छाया हुआ है। आरोपी सहित पूरा गांव जाटव समाज का ही है। इसकी वजह से लोग चुप्पी साधे हुए हैं। कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

गांव में पुलिस चक्कर लगा रही है और युवक के परिजन की जानकारी जुटाने में लगी हुई है ताकि महिला के मायके वालों तक पहुंच सकें। सुबह से ही गांव के कई पुरुष घरों को छोड़कर इधर-उधर चले गए हैं। महिलाएं और बच्चे ही गांव में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कोई पुरुष नहीं मिल रहा है। हालांकि महिलाओं से भी पूछताछ की जा रही है तो वह कोई ठोस जानकारी नहीं दे पा रही हैं। वहीं दूसरी ओर एक रील सामने आई है, जो शादी के बाद की है। इसमें युवती सुहागिन की तरह पूरा श्रृंगार किए हुए युवक के साथ कार में सफर कर रही है। दोनों ही खुश नजर आ रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो महिला को युवक की जाति का पता लगने पर कलह शुरू हुई थी। यही इस घटना की वजह हो सकती है। थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि युवती की मौत हुई है। गांव में लगातार दबिश दी जा रही हैं। गांव में सन्नाटा है, कोई पुरुष हाथ नहीं लग रहा है। मायके वालों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें