फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कैलाशगंज तालाब की सूखी पतेल में लगी आग

Thu, 18 May 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के कैलाशगंज स्थित तालाब की सूखी पतेल में बुधवार की रात आग लग गई। करीब एक घंटे तक आग जली। इस दौरान आसपास रहने वाले लोग आग से सहमे रहे।कैलाश मंदिर के पास ही यह तालाब स्थित है। जहां बरसात के दिनों में पानी भर जाता है और पतेल-झाड़ियां आदि हो जाती हैं। इन दिनों गर्मी की वजह से यह तालाब और पतेल-झाड़ी पूरी तरह सूखी हुई है। बुधवार रात करीब 11 बजे किसी तरह इस पतेल में आग लग गई। देखते ही देखते इसने भयंकर रूप ले लिया। आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस और दमकल को फोन कर सूचना दी। लेकिन दमकल वाहन पहुंचन में देरी लगी। इस बीच आग बढ़ती रही और ऊंची-ऊंची लपटें लोगों को डराती रहीं। इस आग के आसपास ही आबादी भी है। जिन लोगों के यहां मकान स्थित हैं, वो आग को लेकर भयभीत हो गए। आशंकित थे कि आग कहीं बढ़कर घरों तक न आ पहुंचे। करीब 45 मिनट बाद दमकल वाहन वहां पहुंचा और आग बुझाई गई। घंटे भर तक आसपास के लोगों की सांसें थमी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें