फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव को लेकर बाजारों में छाई रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। पांच दिवसीय दीपोत्सव को लेकर बाजारों में रौनक छाने लगी है। खरीदारी करने लोगों की भीड़ पहुंच रही है।
विज्ञापन

दीपावली का त्योहार 4 नवंबर को मनाया जाएगा। इससे पहले धनतेरस मनाई जाएगी। ऐसे में बाजार पूरी तरह से रोशन हो उठे हैं। रंग-बिरंगी कैंडल्स, लाइट्स और गिफ्ट पैक से बाजार गुलजार दिख रहे हैं। गणेशजी, स्वास्तिक आदि डिजाइन वाले दियों की डिमांड है। इनकी कीमत 100 से 900 रुपये तक है। इस बार बाजार में स्वदेसी आइटम ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। चाइनीज सामान काफी कम है। दुकानदारों ने दीपावली के लिए खास स्टॉक मंगाया है। इलेक्ट्रॉनिक से लेकर ज्वैलर्स, लाइट्स, मूर्तियों और बर्तनों की दुकानों में लोगों की भीड़ देखी जा रही है। व्यापारियों ने बताया कि पूरे दिन लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं। बाजार में बर्तनों की खरीदारी होने लगी है। ग्राहक धीरे-धीरे बाजार में आकर खरीदारी कर रहे हैं।
---------------
उम्मीद है कि इस बार सोने, चांदी से निर्मित आभूषणों की अच्छी बिक्री होगी। पिछले वर्ष कोरोना काल में व्यापार प्रभावित रहा था।
उमेश वार्ष्णेय, सर्राफा व्यापारी
-------------
बहुत दिनों के बाद बाजार में रौनक लौटी है। बर्तनों की खरीदारी भी होने लगी है। पिछली दीपावली जैसा व्यापार रहने की पूरी उम्मीद है।
- महेश वार्ष्णेय, बर्तन व्यापारी
----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें