फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पति-पत्नी के बीच जीटी रोड पर हुआ जमकर हंगामा

Fri, 23 Aug 2024 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में शुक्रवार को जीटी रोड पर पति-पत्नी के बीच जमकर हंगामा हुआ। पति ने पत्नी व साढ़ू पर मिलकर पीटने का आरोप लगाया है। दोनों ही पक्ष कोतवाली नगर पहुंचे और न्याय से गुहार लगाई।
विज्ञापन

रामवीर निवासी सूरतपुर खुशरई ने बताया कि उसका विवाह 2020 में मलावन निवासी शकुंतला के साथ हुआ था। हमारे दो बच्चे भी हैं। लगभग 7 माह पूर्व पारिवारिक विवाद हो गया तो मामला परिवार परामर्श केंद्र में चला गया। शुक्रवार को मामले में तीसरी तारीख थी। हम लोग परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे। वहां से हमको स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए कहा गया। मैं अपनी साइकिल लेकर मेडिकल कॉलेज जा रहा था। जैसे ही कचहरी रोड से जीटी रोड पर पहुंचा, पत्नी शकुंतला अपने जीजा को लेकर आ गई।
आरोप लगाया कि साइकिल रुकवाकर उसका जीजा गालियां देने लगा और शकुंतला ने मुझे पीटना शुरू कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने मुझे बचाया। वहीं, शकुंतला का कहना है कि पति स्वास्थ्य परीक्षण के बहाने भाग रहा था। उसे पकड़ लिया तो यह झूठा आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी राजेश चौहान ने बताया कि युवक की तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें